HTML tutorial

00:13
0

History


देश और दुनिया के इतिहास में 2 दिसंबर कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं...

1804: नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।

1911: जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा, रानी बनें उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।

1954: अमरीका और नेशनलिस्ट चीन के बीच सुरक्षा संधि हुई।

1982 : स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।

1988: बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान की प्रधानमंत्री का पद संभाला।

1995 : बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।

2002 : प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

2005 : पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य 
के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।

2006 : फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।

2007 : पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और 
रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।

2008 : पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।

0 comments:

Post a Comment

[img]https://1.bp.blogspot.com/-aFPBR4LADew/V85_aRWKXkI/AAAAAAAAHAw/O_N9dmf5tMQu0kSfbC3NU2yCzkLVQV7eACLcB/s320/share.png[/img]