HTML tutorial

03:40
0




29 जनवरी का इतिहास  


1528
 मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
1676
 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने।
1780
 भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ। 'हिक्की गजट' या 'बंगाल गजट' या 'कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर' का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे।
1889
 आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
1916
 'प्रथम विश्व युद्ध' में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।
1919
 चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
1939
 रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
1947
 अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।
1949
 ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।
1953
 संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
1963
 फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
1970
 राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म राजस्थान के जैसलमेर में हुआ था। 
1973
 अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार विमर्श के लिए विएना में बैठक की।
1976
 सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
1979
 भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
1986
 अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
1989
 सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1990
 पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया।
1992
 भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1993
 किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
1994
 भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।
1996
 फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
2002
 श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।

2003
इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।
हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।

2005
नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बचा गये।
सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
2007
 अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदर' चैम्पियन बनीं।


2008
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।
2009
 फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे। कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी... बने।
2010
 भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।