HTML tutorial

00:46
0



अहमद नाजी 

Q1.किसने पेरिस हमले की तर्ज पर लंदन, बर्लिन और रोम को निशाना बनाने की धमकी दी है
उत्तर - आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट |
Q2.यूएस में नाटो सदस्यों के साथ किस अभ्यास में भारतीय वायुसेना हिस्सा लेगी
उत्तर - ‘रेड फ्लैग’ |
Q3.किसने राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार -2014 प्रदान किए
उत्तर - राष्ट्रपति |
Q4.किस पूर्व रणजी क्रिकेटर का निधन हो गया
उत्तर - रंजन ब्यन्दूर |
Q5.किस शहर में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2016 का समापन हुआ
उत्तर - वाशिंगटन डीसी |
Q6.किस देश में विश्व का पहला डेंगू टीकाकरण कार्यक्रम बड़े पैमाने शुरू हुआ
उत्तर - फिलीपींस |
Q7.आपराधिक मामलों को लंबित रखना संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है यह किसने कहा है
 उत्तर - दिल्ली हाई कोर्ट |
Q8.किस कंपनी ने एमफेसिस में एचपी इंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है
 उत्तर - ब्लैकस्टोन |
Q9.दिल्ली के ऑड ईवन झमेले से निजात दिलाने वाली वेबसाइट के निर्माता 13 वर्षीय अक्षत मित्तल ने अपनी वेबसाइट ऑड-ईवन डॉट कॉम को बेच दिया है. यह साइट उन्होंने कार पूल एप किस कम्पम्नी को बेचा है
उत्तर - ओराही डॉट कॉम (Orahi.com) |
Q10.राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तहत हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेस-वे मानेसर से पलवल 5 अप्रैल को किसने लोकार्पण किया
 उत्तर - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी |
Q11.इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों द्वारा कहाँ पर स्टाम्प ड्यूटी लगाने के आदेश पर रोक लगा दी
उत्तर - फ्लोर एरिया |
Q12.किस खेल में इस बार मैदान में मौजूद दर्शकों को भी थर्ड अंपायर को रेफर किए गए फैसले पर अपनी राय देने का मौका मिलेगा
उत्तर - आईपीएल 9 |
Q13.किस क्रिकेटर को अफरीदी के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान टी20 क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया
उत्तर - सरफराज अहमद |
Q14.पावर ग्रिड ने अब तक एक वर्ष में सबसे अधिक कितने करोड़ रूपए की परियोजनाओं की शुरूआत की
उत्तर - 30,300 करोड़ |
Q15. 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली भारत की पहली किस सेमी-हाईस्पीड रेलगाड़ी को 05 अप्रैल, 2016 को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया
 उत्तर - गतिमान एक्सप्रेस |
Q16. किस निजी क्षेत्र के बैंक ने अप्रैल 2016 के दौरान देश की अपनी तरह की पहली आधार-आधारित एटीएम प्रयोग सुविधा प्रदान की है जिसके तहत ग्राहक एक परंपरागत बैंक पिन (PIN) के बजाय अपनी बायोमीट्रिक जानकारी प्रदान कर ATM सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे
 उत्तर - डीसीबी बैंक |
Q17.मार्च 2016 को पेन अमेरिका ने कारावास में बंद मिस्र के किस उपन्यासकार और पत्रकार पेन/बार्बी फ्रीडम टू राईट अवार्ड से सम्मानित किये जाने की घोषणा की
उत्तर - अहमद नाजी |
Q18.किसने मंगलवार को नोएडा में स्टैंड अप इंडिया अभियान का उद्घाटन किया
 उत्तर - पीएम नरेंद्र मोदी |
Q19.सीरिया में पांच साल से जारी हिंसा का दौर समाप्त करने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच आतंकियों ने किस देश की सेना के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया
उत्तर - सीरियाई |
Q20.रोजगार मेला मॉड्यूल पर आधारित सेवायोजन विभाग की वेबसाइट का किस प्रदेश में शुम्भारम्भ किया गया
उत्तर - यूपी |
Q21. 3 अप्रैल 2016 को सम्पन्न बहरीन फार्मूला वन ग्रां प्री का खिताब किसने जीता
उत्तर - निको रोसबर्ग |
Q22.वेस्ट इंडीज़ ने T20 क्रिकेट के इतिहास में उस समय नया इतिहास रच दिया जब उसने वर्ष 2016 का ICC T20 विश्व कप जीत कर इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया। उसने यह खिताब पहली बार किस वर्ष में जीता था
उत्तर - 2012 में |
Q23.सफेद बाघ के विश्व के पहले सफारी पार्क को देश के किस राज्य में 3 अप्रैल 2016 को खोला गया
उत्तर - मध्य प्रदेश |