HTML tutorial

04:06
0
Indian Freedom movements
.


* 16 अक्टूबर, 1905 - बंगाल विभाजन।


* 1907 - कांग्रेस का विभाजन (सुरत)।


* 30 दिसम्बर, 1906 - अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना।


* 1911 - बंगाल विभाजन की घोषणा रद्द तथा दिल्ली को कलकत्ता की जगह नई राजधानी बनाने का प्रस्ताव।


* 1 अप्रैल, 1912 - दिल्ली को राजधानी बनाया गया !


* 4 अगस्त, 1914 - प्रथम विश्व युध्द की शुरूआत।


* 1916 - तिलक द्वारा होमरूल लीग की स्थापना।


* 13 अप्रैल, 1919 - जलियांवाला बाग नरसंहार (अमृतसर)।


* 1 अगस्त, 1920 - असहयोग आन्दोलन की शुरूआत।


* 5 फरवरी, 1922 - चौरी चौरा काण्ड।


* 1923 - स्वराज्य पार्टी की स्थापना।


* 3 फरवरी, 1928 - साइमन कमीशन का बम्बई आना।


* 17 नवम्बर, 1928 - लाला लाजपतराय की मृत्यु (साइमन कमीशन का विरोध करते समय पुलिस द्वारा लाठी चार्ज मेँ)।


* 8 अप्रैल, 1929 - भगत सिँह और बटुकेश्वर दत्त द्वारा केन्दीय विधानसभा मेँ बम विस्फोट।


* 13 सितम्बर, 1929 - जेल मेँ 64 दिनोँ के उपवास के उपरान्त जतिन दास का निधन।


* 31 दिसम्बर, 1929 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन मेँ भारत के लिए पूर्ण स्वराज का लक्ष्य रखा गया।


* 26 जनवरी, 1930 - प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


* 14 फरवरी, 1930 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यकारी समिति की साबरमती मेँ बैठक हुई जिसमेँ "सविनय अवज्ञा" 
प्रस्ताव पारित किया।


* 12 मार्च, 1930 - महात्मा गाँधी ने नमक कानून के विरूध्द नमक बनाने के लिए (84 KM की दुरी तय की) अपनी 
ऐतिहासिक "डाण्डी यात्रा" (12 मार्च से 5 अप्रैल) के साथ नागरिक अवज्ञा आन्दोलन किया। सविनय अवज्ञा आन्दोलन का 
प्रथम चरण 12 मार्च, 1930 से 5 मार्च, 1931।


* 5 मार्च, 1931 - गांधी इर्विन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सविनय अवज्ञा आन्दोलन बंद कर दिया गया।


* 23 मार्च, 1931 - भगत सिँह, सुखदेव एवं राजगुरू को फांसी दी गयी।


* 16 अगस्त, 1931 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनाल्ड ने हरिजनोँ के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र देते हुए कुख्यात 
सम्प्रदायिक निर्णय की घोषणा की।


* 20 सितम्बर, 1932-34 - गांधी जी सक्रिय राजनीति से अलग होकर रचनात्मक कार्यक्रमोँ (1934-39) मेँ लगे रहे।


* 3 सितम्बर, 1939 - द्वितीय विश्व युध्द प्रारम्भ।


* 27 अक्टूबर, 1939 - प्रान्तोँ मेँ कांग्रेस सरकारोँ ने ब्रिटिश सरकार की युध्द निति के विरोध मेँ त्याग पत्र दे दिया।


* 22 दिसम्बर, 1939 - मुस्लिम लीग ने कांग्रेस सरकारोँ के त्याग पत्र को मुक्त दिवस के रूप मेँ मनाया।


* मार्च, 1940 - मुस्लिम लीग ने अपने लाहौर अधिवेशन मेँ पाकिस्तान प्रस्ताव को पारित किया।


* 17 अक्टूबर, 1940 - कांग्रेस ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन शुरू किया।


* 7-8 अगस्त, 1942 - भारत छोड़ो आन्दोलन सम्बन्धी प्रस्ताव पारित।


* 9-11 अगस्त, 1942 - भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू हुआ। अगस्त की महान क्रांति।


* 21 अक्टूबर, 1943 - सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की अन्तरिम सरकार के गठन की उदघोषणा की।


* दिसम्बर, 1943 - मुस्लिम लीग के काराची अधिवेशन मेँ "बाँटो और छोड़ो" का नारा पारित किया।


* 18 फरवरी, 1946 - बम्बई मेँ भारतीय नौसेनिकोँ का विद्रोह।


* दिसम्बर, 1946 - भारतीय संविधान सभा का पहला अधिवेशन शुरू हुआ। मुस्लिम लीग ने इसका बहिष्कार किया।


* 20 जनवरी, 1947 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली ने यह घोषणा की कि ब्रिटिश सरकार 1948 से पूर्व भारत छोड़ देगी।


* 3 जून, 1947 - भारत विभाजन की माउण्टबेटन योजना और 15 अगस्त को ब्रिटिश सत्ता के हस्तान्तरण की घोषणा (4 
जून)।


* 15 अगस्त, 1947 - भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति का ऐतिहासिक दिन


0 comments:

Post a Comment

[img]https://1.bp.blogspot.com/-aFPBR4LADew/V85_aRWKXkI/AAAAAAAAHAw/O_N9dmf5tMQu0kSfbC3NU2yCzkLVQV7eACLcB/s320/share.png[/img]