HTML tutorial

23:01
0

1) भारत में कुल द्वीप (islands) कितने हैं?
►- कुल द्वीप एक हजार से अधिक हैं लेकिन भारत में दो प्रमुख द्वीपसमूह हैं
A) अण्डमान व निकोबार
B) लक्षद्वीप
2) भारत का सबसे बड़ा द्वीपसमूह (archipelago) कौन सा है?
►- अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह
3)अण्डमान व निकोबार की अवस्थिति क्या है?
►- यह बंगाल की खाड़ी में उस स्थान पर स्थित हैं जहाँ बंगाल की खाड़ी एक अन्य छोटे समुद्री क्षेत्र अण्डमान सागर से मिलती है
4) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुल द्वीप कितने हैं?
►- 572 (हालांकि इनमें से मात्र 34 को मानव द्वारा स्थाई निवास के लिए प्रयुक्त किया जाता है)
5) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के तहत आने वाले दो मुख्य समूह कौन से हैं?
►- A)अण्डमान समूह के द्वीप तथा
B) निकोबार समूह के द्वीप
6) अण्डमान समूह के द्वीपों व निकोबार समूह के द्वीपों को पृथक करने वाले चैनल का क्या नाम है?
►- टेन डिग्री चैनल (Ten Degree Channel)
7) अण्डमान व निकोबार की राजधानी क्या है?
►- पोर्ट ब्लेयर (Port Blair)
8) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे उत्तर स्थित द्वीप कौन सा है?
►- प्रेपेरिस द्वीप (Preparis Island)
9) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है?
►- बड़ा निकोबार द्वीप (Great Nicobar)
10) भारत के सबसे दक्षिणवर्ती बिन्दु का क्या नाम है?
►- इंदिरा प्वाइंट (अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह)
11) भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के किस द्वीप में स्थित है?
►- बड़ा निकोबार द्वीप (इंदिरा प्वाइंट इस द्वीप के बिल्कुल दक्षिणी छोर पर स्थित है)
12) भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है?
►- बैरन द्वीप – Barren Island (जोकि अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है)
13) किस द्वीप को निकोबार द्वीपों की राजधानी के रूप में जाना जाता है?
►- कार निकोबार (Car Nicobar)
14) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से सबसे पास स्थित देश कौन सा है?
►- इण्डोनेशिया (इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप का उत्तरी स्थान आसेह (Aceh) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से मात्र 150 किमी की दूरी पर है)
15) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक विशाल सुनामी किस तारीख को आई थी जिसके चलते यहाँ दो हजार से अधिक लोग मारे गए थे तथा द्वीपों को भारी तबाही हुई थी?
►- 26 दिसम्बर 2004 को
16) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह समुद्री रास्ते से पहुँचने के लिए किन तीन प्रमुख स्थानों से जहाज की सेवाएं उपलब्ध हैं?
►- कोलकाता, विशाखापट्टनम और चेन्नई
17) लक्षद्वीप द्वीपसमूह के अंतर्गत कुल कितन द्वीप हैं?
►- 39 (हालांकि इनमें से मात्र 11 पर मानवीय आवास है)
18) लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबसे पास स्थित भारतीय राज्य कौन सा है?
►- केरल
19) लक्षद्वीप द्वीपसमूह किस स्थान पर स्थित हैं?
►- अरब सागर में (केरल के तट से लगभग 400 किमी की दूरी पर)
20) लक्षद्वीप की राजधानी क्या है?
►- कावारत्ती (Kavaratti)

0 comments:

Post a Comment

[img]https://1.bp.blogspot.com/-aFPBR4LADew/V85_aRWKXkI/AAAAAAAAHAw/O_N9dmf5tMQu0kSfbC3NU2yCzkLVQV7eACLcB/s320/share.png[/img]