HTML tutorial

11:27
0

Napoleon Bonaparte





1514
 पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।


1659
 एलवास के युद्ध में पुर्तगाल ने स्पेन को पराजित किया


1758
 ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।


1760
 फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।


1761
 पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।
भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।


1784
 अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।


1809
 इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।


1858
 नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।


1867
 पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।


1907
 जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये।
जमायका में आये भूकम्प में क़रीब 1000 लोगों की मौत हो गई।


1912
 रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।


1918
 फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।


1950
 ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।


1954
 जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।


1962
 अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।


1966
 इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।


1969
भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।


1974
 विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।


1975
 नार्वे की अनीता वोल्ड ने 98 मीटर की दूरी के साथ महिलाओं की स्की कूद का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।


1975
 सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।


1977
 फॉर्मूलावन रेस में फर्राटा भरने वाले पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन् आज के दिन हुआ था।


1982
 श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।


1985
 हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।


1986
 मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।


1986
 ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।


1989
 इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।


1992
इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।

पौलैंड के एक जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये।


1994
 यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर।


1998
 पाकिस्तान में एक अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से क़रीब 50 लोगों की मौत हो गई।


1999
भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।


2000
 कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।


2001
 अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये,
मैच फ़िक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ़्तार जमानत पर रिहा।


2002
भारत के रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज़ ने कहा कि आतंकवाद की समाप्ति के बाद ही सेना सीमा से हटेगी।
आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में चीन भारत के साथ, न्यूयार्क में रक्षामंत्री जार्ज फ़र्नांडीस ने आतंकवाद की समाप्ति से पहले सीमा से भारतीय सेनाएँ हटाने से इन्कार किया।


2005
 जम्मू  कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये।


2007
 नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।


2008
उत्तर प्रदेश शासन की निविदा मूल्यांकन कमेटी ने जेपी समूह को एक हज़ार किमी लम्बी 'गंगा एक्सप्रेस वे योजना' का काम सौंपने की संस्तृति की।
फ़्रांस के मुख्य विपक्षी दल ने यूरोपीय संघ के पहले राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम के प्रस्ताव को खारिज किया।


2009
 सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शतप्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की।