HTML tutorial

04:12
0

महादेव गोविन्द रानाडे



इतिहास में 16 जनवरी

1547
 इवान चतुर्थ 'इवान टैरिबल' रूस का जार बना।


1556
 स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना।


1581
 ब्रिटेन में संसद ने रोमन कैथेलिक ईसाइयों के खिलाफ कानून पारित किया।


1681
महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।


1761
 पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।


1769
 कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।


1901
 भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन।


1920
 'लीग ऑफ़ नेशंस' ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।


1938
 प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का निधन।


1943
 इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।


1947
 विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।


1955
 पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन।


1966
 भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन।


1969
 सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान प्रदान हुआ।


1979
 'शाह ऑफ़ ईरान' सपरिवार मिस्र पहुँचे।


1989
 मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रेम नजीर (मूल नाम अब्दुल खादिर) का निधन । इनके नाम सबसे अधिक 600 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।


1989
 सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।


1991
 'पहला खाड़ी युद्ध' (अमेरिका की इराक के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई शुरू)


1992
 भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।


1995
 चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता।


1996
 हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।


1999
 भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने, टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित।


2000
 चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को 'साकार बुद्ध' के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।


2003
 भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।


2005
जैश ए मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए * [[एफ़.बी.आई. ने भारत से मदद मांगी।


2006
 समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।


2008
सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया। पाकिस्तान में वजीरिस्तान में वाना क्षेत्र में आतंकी हमले में 30 सैनिक लापता हुए।


2009
 उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।