HTML tutorial

03:37
0




पृथ्वी


1. पृथ्वी का कितना प्रतिशत भाग जल से ढका है
-दो तिहाई भाग (71 प्रतिशत)
2. पृथ्वी की उत्पत्ति कब हुई
-करीब 4.6 अरब वर्ष पहले
3. पृथ्वी का आकार कैसा है
-चपटा दीर्घवृत्त (oblate spheroid/ellipsoid)
4. पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास उसके विषुवतीय व्यास से कितना कम है
-42 किलोमीटर
5. किसने साबित किया पृथ्वी नारंगी के समान है
-सर आइजक न्यूटन
6. किसने पृथ्वी के आकार को नारंगी के बजाय नाशपती की तरह बताया
 -जेम्स जीन
7. पृथ्वी के अंदर के हिस्से को कितने भागों में बांटा गया है
-तीन भाग- 1. भू-पर्पटी (crust) 2. आवरण (mantle) 3. केंद्रीय भाग (core)
8. पृथ्वी के ऊपरी भाग को क्या कहते हैं
-भू- पर्पटी या भूपटल
9. भूपटल कितने बड़े क्षेत्र में फैला है
-34 किलोमीटर अंदर
10. भूपटल मुख्य रूप से किससे बना है
-अवसादी और ग्रेनाइट चट्टान
11. भूपटल की रचना किन पदार्थों से हुई
-सियाल और सीमा ये भूपटल के भाग हैं
12. सियाल शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया था
-डेली
13. भूपटल में सबसे अधिक किसकी मात्रा पाई जाती है
-40.80 प्रतिशत ऑक्सीजन
14. भूपटल में ऑक्सीजन के बाद प्रचुर मात्रा में क्या पाया जाता है
-27.72 प्रतिशत सिलिकन
15. भूपटल में पाई जाने वाली तीसरी अहम चीज क्या है
-8.13 प्रतिशत एल्युमिनीयम
16. व्हाइट ऑफ अर्थ किसे कहा जाता है
 -मेंटल (आवरण)
17. मेंटल की मोटाई कितनी है
-2900 किलोमीटर
18. मेंटल किन पत्थरों के समूह की चट्टानों से बना है
-बेसाल्ट पत्थर
19. मेंटल के किस हिस्से में मैग्मा चैंबर पाए जाते हैं
-निचली परत
20. मेंटल पृथ्वी के कुल आयतन का कितना प्रतिशत भाग घेरे हुए है
-83 प्रतिशत
21. पृथ्वी की तीसरी और अंतिम परत कौन सी है
-निफे या कोर
22. निफे में कौन सी चीज बहुतायत मात्रा में पाई जाती है
-निकिल तथा लोहा
23. कोर का भार पृथ्वी के भार का कितना है
-एक तिहाई
24. पृथ्वी के आयतन का करीब कितना प्रतिशत हिस्सा कोर का आयतन है
-1/6 भाग
25. पृथ्वी की आंतरिक संचरना में लोहे की मात्रा कितनी है
-5 प्रतिशत
26. कोर का तापमान कितने से कितने के बीच होता है
-4000 C-5000 C
27. पृथ्वी के चुंबकत्व की वजह क्या है
-कोर में लोहे का अत्यधिक सांद्रण
28. पृथ्वी के नीचे जाने पर प्रति 32 मीटर की गहराई पर कितना तापमान बढ़ जाता है
 -1 C
29. पृथ्वी पर स्थलीय क्षेत्र में सबसे नीचा क्षेत्र कहां पाया जाता है
 -जॉर्डन में मृत सागर के पास ( यह क्षेत्र समुद्र तल से 400 मीटर नीचा है )
30. सबसे पहले किसने बताया कि पृथ्वी गोल है और आकाश में स्वतंत्र रूप से लटकी हुई है
-पाइथोगोरस
31. पृथ्वी का सर्वाधिक ऊंचा स्थान कौन सा है
-माउंट एवरेस्ट
32. माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई समुद्र तल से कितनी है
-8,848 मीटर
33. समुद्र का सबसे गहरा भाग कौन सा है
-मेरियाना की खाई में चेलेंजर गर्त ( प्रशांत महासागर)