HTML tutorial

02:42
0
भारतीय संविधान


1. भारतीय संविधान की दार्शनिक आधार भूमि है -
(अ) राज्य के नीति निर्देशक तत्व (ब)मौलिक अधिकार
(स) संघीय संरचना (द) प्रस्तावना

2. भारतीय संविधान के निम्नांकित में से किस अनुच्छेद में 'राज्य' पद को परिभाषित किया गया है?
(अ) अनुच्छेद-1 (ब) अनुच्छेद-8
(स)अनुच्छेद-10 (द) अनुच्छेद-12

3. निम्नांकित में किस वाद में भारतीय उच्चतम न्यायालय ने मूल ढांचा सिद्धान्त प्रतिपादित किया?
(अ) केशवानन्द भारती वाद (ब) गोलकनाथ वाद
(स) मिनर्वा मिल्स वाद (द) गोपालन वाद

4. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संसद को राज्य-सूची के किसी विषय पर विधि निर्माण की शक्ति प्रदान करता है?
(अ) अनुच्छेद-115 (ब) अनुच्छेद-116 (स) अनुच्छेद-226 (द) अनुच्छेद-249

5. निम्नलिखित में से संघीय व्यवस्था में शक्ति विभाजन का प्रावधान कौन करता है?
(अ) विधायिका (ब) संविधान
(स) उच्चतम न्यायालय (द) सरकार

6. मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पदमुक्त किया जा सकता है -
(अ) भारत के राष्ट्रपति द्वारा (ब) मंत्री परिषद् द्वारा
(स) उच्चतम न्यायालय द्वारा
(द) सुप्रीम कोर्ट के जज को पदमुक्त करने की प्रक्रिया द्वारा

7. भारतीय प्रान्तों में द्वैध शासन व्यवस्था लागू की गई थी-
(अ) भारतीय परिषद् अधिनियम, 1861 द्वारा
(ब) भारतीय परिषद् अधिनियम, 1962 द्वारा
(स) भारतीय परिषद् अधिनियम, 1919 द्वारा
(द) भारतीय परिषद् अधिनियम, 1935 द्वारा

8. निम्नलिखित में से 'भारतीय स्वतन्त्रताओं का अधिकार पत्र' किसे कहा जाता है?
(अ) रेगुलेटिंग एक्ट, 1773
(ब) पिट्स इण्डिया एक्ट, 1784
(स) चार्टर एक्ट, 1813
(द) महारानी की घोषणा, 1858

9. आनुपातिक प्रतिनिधित्व व्यवस्था एक निर्वाचन क्रियाविधि के रूप में क्या सुनिश्चित करती है?
(अ) अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व(ब) बहुमत का शासन
(स) सरकार में स्थिरता (द) समान राजनीतिक विचार

10. भारत के संविधान के किस भाग में अंतरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा हेतु राज्य को दायित्व सौंपा गया है?
(अ) मौलिक अधिकारों में
(ब) राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्तों में
(स) आपातकालीन प्रावधानों में
(द) प्रस्तावना में
उत्तर : 1(द), 2 (द), 3 (अ), 4 (द), 5 (ब), 6 (द), 7 (स), 8 (द), 9 (अ), 10 (ब)

0 comments:

Post a Comment

[img]https://1.bp.blogspot.com/-aFPBR4LADew/V85_aRWKXkI/AAAAAAAAHAw/O_N9dmf5tMQu0kSfbC3NU2yCzkLVQV7eACLcB/s320/share.png[/img]