HTML tutorial

00:55
0



नेपोलियन



30 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1814
 नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने पेरिस की ओर कूच किया।
1822
 फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
1842
 बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1856
 रूस ने पेरिस शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर क्रीमिया युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।
1858
 हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया।
1867
 अमेरिका ने 72 लाख डॉलर में अलास्का को रूस से खरीदा।
1908
 फिल्म अभिनेत्री देविका रानी का विशाखापत्तनम में जन्म।

1919
 बेल्जियम की सेना ने जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर कब्जा किया।
 महात्मा गाँधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
1945
 सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1949
 राजस्थान राज्य का गठन हुआ और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
1950
 मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
1963
 फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1981
 अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन वॉशिंगटन के एक होटल के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान ताबड़तोड़ छह गोलियां चल गईं। जिसकी आखिरी गोली रीगन की छाती में लगी।
1982
 नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992
 प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे को मानद ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1998
 चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
2002
 प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन।
2003
 पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
2005
 मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक वी विजयन का निधन।

2006
 ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
 हिन्दी गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन।
2012
 मंदी में फंसे स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।