HTML tutorial

00:22
0

डांडी यात्रा





आजाद हिंद फौज



121. कांग्रेस के किस अधिवेशन में स्वतंत्रता दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया ?
-लाहौर अधिवेशन (26 जनवरी 1930 . में)
122. गांधी जी ने डांडी यात्रा कब और कहां से शुरू की ?
-12 मार्च 1930 . में सबारमती आश्रम से
123. डांडी यात्रा क्यों शुरू की गई ?
-नमक कानून के खिलाफ
124. साबरमती आश्रम से डांडी तक गांधी जी को पहुंचने में कितने दिनों का वक्त लगा ?
-24 दिन
125. सुभाषचंद्र बोस ने गांधीजी के नमक सत्याग्रह की तुलना किसकी यात्रा से की थी ?
-नेपोलियन की एल्बा से पेरिस यात्रा
126. किस समझौते के बाद गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म कर दिया ?
-गांधी- इरविन पैक्ट (8 मार्च 1931 .)
127. गांधी-इरविन समझौता को और किस नाम से जानते हैं ?
-दिल्ली समझौता
128. किस गोलमेज सम्मेलन महात्मा गांधी ने कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया ?
-दूसरा गोलमेज सम्मेलन
129. दूसरा गोलमेज सम्मेलन कब हुआ था ?
-7 सितंबर 1931 .
130. तीनों गोलमेज सम्मेलन के समय इंगलैंड का प्रधानमंत्री कौन था ?
-जेम्स रेम्जे मैकाडोनाल्ड
131. किन्हें अधूतों के प्रतिनिधि के तौर पर तीनों गोलमेज सम्मेलनों में बुलाया गया ?
-डॉ भीमराव अम्बेडकर
132. किस गोलमेज सम्मेलन की असफलता के बाद गांधी जी ने पुन : सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू की ?
-दूसरे गोलमेज की असफलता के बाद(3 जनवरी 1932)
133. सविनय अवज्ञा आंदोलन को अंतिम रूप से कब वापस लिया गया ?
-7 अप्रैल 1934 .
134. सविनय अवज्ञा आंदोलन में किस सैन्य टुकड़ी ने पठान सत्याग्रहियों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया ?
-गढ़वाल राइफल्स
135. सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु को फांसी कब हुई ?
-23 मार्च 1931 .
136. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना कब हुई ?
-मई 1934 .
137. सुभाषचंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष कब चुने गए ?
-सन् 1939 .
138. महात्मा गांधी द्वारा प्रस्तावित किस प्रत्याशी को हराकर सुभाषचंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए ?
-पट्टाभि सीतारमैय्या
139. सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस के ही भीतर किस गुट का गठन किया ?
-फारवर्ड ब्लाक
140. फारवर्ड ब्लाक का गठन कब किया गया ?
-1 मई 1939 .
141. फ्री इंडियन लीजन नामक सेना किसने बनाई ?
-सुभाषचंद्र बोस
142. भूतपूर्व लौफ्टिनेंट गवर्नर जनरल डायर की गोली मारकर हत्या किसने की ?
-ऊधमसिंह
143. जनरल डायर की हत्या क्यों हुई ?
-जालियांवाला बाग में उसी कहने पर गोलियां चलाई गईं थीं
144. ऊधमसिंह कहां का रहने वाला था ?
-पंजाब के सुनाम नामक स्थान
145. किस आंदोलन को दिल्ली चलो आंदोलन कहा गया ?
-17 अक्टूबर 1940 . को पावनार में गांधीजी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया इसे ही दिल्ली चलो भी कहा गया
146. भारत से अलग पाकिस्तान राष्ट्र की मांग कब की गई ?
-24 मार्च 1940 .
147. मुस्लिम के किस अधिवेशन में अलग राष्ट्र पाकिस्तान की मांग की गई ?
-लाहौर अधिवेशन
148. लाहौर अधिवेशन में जिस समय अलग देश पाकिस्तान की मांग की गई उस समय मुस्लिम लीग का अध्यक्ष कौन था ?
-मुहम्मद अली जिन्ना
149. मुस्लिम लीग के किस अधिवेशन में पाकिस्तान नाम से अलग देश का प्रस्ताव रखा गया ?
-1940 . के दिल्ली अधिवेशन में
150. किसने दिल्ली अधिवेशन में पाकिस्तान नाम का प्रस्ताव पहली बार रखा
-खलीकुज्जमान
151. मुस्लिम लीग के दिल्ली अधिवेशन का अध्यक्ष कौन था जिसमें पहली बार पाकिस्तान नाम से अलग देश का प्रस्ताव पेश किया गया ?
-अल्लाबक्स
152. अंग्रेजों भारत छोड़ो का प्रस्ताव कांग्रेस ने कहां पास किया ?
-वर्धा (1942.)
153. गांधी जी के भारत छोड़ो प्रस्ताव को कांग्रेस कार्य समिति ने कब स्वीकार किया ?
-8 अगस्त 1942 .
154. भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत कब हुई ?
-9 अगस्त 1942 .
155. किस आंदोलन में गांधी जी ने करो या मरो का नारा दिया ?
-भारत छोड़ो आंदोलन
156. आजाद हिंद फौज की स्थापना का विचार सबसे पहले किसके मन में आया ?
-कैप्टन मोहन सिंह
157. आजाद हिंद फौज का सफलतापूर्वक स्थापना का श्रेय किसे दिया जाता है
-रास बिहारी बोस
158. सुभाषचंद्र बोस को आजाद हिंद फौज का सर्वोच्च सेनापति कब बनाया गया ?
-अक्टूबर 1943 .
159. सुभाष चंद्र बोस का जन्म कब और कहां हुआ ?
-23 जनवरी 1897 . को कटक (उड़ीसा) में हुआ था
160. आजाद हिंद फौज में महिलाओं के लिए बनाई गई ब्रिगेड का क्या नाम था
-लक्ष्मीबाई रेजीमेंट