HTML tutorial

03:21
0

क्रिस्टियानो रोनाल्डो



भारत और विश्व के इतिहास में 05 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1630
 सिखों के सातवें गुरु हर राय का पंजाब के कीरतपुर में जन्म
1679
 जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783
इटली के कालाब्रिया में आये भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।
1870
 फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखायी गयी।
1900
 अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर
1904
 क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
1917
 मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
1922
 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
1931
 मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1961
 ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1967
 अनास्तासियो सोमोजा निकारागुआ के राष्ट्रपति चुने गये।
1970
 अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1985
 क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म पुर्तगाल में फनचल, मदीरा में माता मारिया डालोरेस डॉस सैंटोस अवीयरो और पिता जोस डिनिस अवीयरो के यहाँ हुआ था। 
2004
 पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
2006
 ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
2007
 भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।


2008
पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। केनरा इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4- 0.5 प्रतिशता घटायी।
पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
2009
 मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।
2010
 भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।