HTML tutorial

10:28
0

रिवर्स वॉटरफॉल 




1. संपूर्ण धरती का कितना भाग जल है ?
-3/4 भाग (71 प्रतिशत)
2. पृथ्वी पर कितना प्रतिशत भाग स्वच्छ जल यानी मीठा जल है ?
-2.5 प्रतिशत
3. महासागरीय जल के दो महत्वपूर्ण गुण क्या हैं ?
-तापमान और लवणता
4. जलमंडल का वह भाग जिसकी निश्चित सीमा हो, क्या कहलाता है ?
-महासागर
5. सबसे बड़ा महासागर कौन है ?
-प्रशांत महासागर
6. समुद्र किसे कहते हैं ?
-जलमंडल का वह भाग जो तीन तरफ से घिरा हो और एक तरफ महासागर से मिला हो
7. खाड़ी (gulf) का क्या मतलब होता है ?
-समुद्र का स्थलीय भाग में प्रवेश कर जाने पर जो जल का क्षेत्र होता है उसे खाड़ी कहते हैं
8. Bay किसे कहते हैं ?
-इसका दो किनारा स्थल से घिरा होता है, एक तरफ टापुओं का समूह होता है और दूसरी तरफ का मुहाना समुद्र से मिला होता है
9. सामान्यत: महासागरीय जल का तापमान कितना होता है ?
-50C से 330C के बीच
10. किस महासागर में वार्षिक तापांतर अधिक होता है ?
-अटलांटिक महासागर
11. लवणता को कैसे व्यक्त किया जाता है ?
-प्रति हजार में
12. समुद्र जल की औसत लवणता कितनी होती है ?
-35 प्रति हजार
13. समलवण रेखा क्या है ?
-समान खारेपन वाले स्थानों को मिलाकर खींची गई रेखा
14. सबसे अधिक लवणता कहां पाई जाती है ?
-200 - 400 उत्तरी अक्षांश और 100- 300 दक्षिणी अक्षांश के बीच
15. सबसे अधिक लवणता किस जिल स्त्रोत की है ?
-वान झील (330%)
16. वान झील कहां है ?
-तुर्की
17. सपाट शीर्ष वाले समुद्री पर्वतों को क्या कहते हैं ?
-गाई ऑट
18. संसार का सबसे गहरा गर्त कौन-सा है ?
-मेरियाना गर्त (प्रशांत महासागर)
19. मेरियाना गर्त की गहराई कितना है ?
-11 किमी (11033 मीटर)
20. मेरियाना गर्त को और किस नाम से जानते हैं ?
-चैलेंजर गर्त
21. शोल का अर्थ क्या है ?
-जहां जल की गहराई छिछली हो यह प्रवाल का बना नहीं होता है
22. ग्रेट बेरियर रीफ क्या है ?
-यह ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के समीप संसार की सबसे बड़ी प्रवाल-भित्ति है यह प्रशांत महासागर में है