HTML tutorial

23:29
0


1. निम्न में से किस देश ने हाल ही में अपने चीन में विलय की 18वीं सालगिरह मनाई है?
अ. त्सांग पो
ब. हांगकांग
स. शानवसी
द. तिब्बत
उत्तर – (ब) हांगकांग
2. किस देश ने निर्माण में दुनिया का पहला पूरी तरह कार्यात्मक 3 डी मुद्रण घरों का निर्माण करने की योजना की घोषणा की है?
अ. फ्रांस
ब. जर्मनी
स. दुबई
द. नार्वे
उत्तर –(स) दुबई
3. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किस ग्रह पर प्रस्तावित लैंडिंग के स्थलों की पहचान के लिए भेजे जाने वाले इस विमान का प्रोटोटाइप तैयार किया है?
अ. मंगल
ब. शुक्र
स. प्लूटो
द. इनमें से कोई नहीं
उत्तर –(अ)मंगल
4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर ‘हर खेत को पानी’ मिलने का सपना साकार करने वाली योजना को मंजूरी देने की जानकारी दी है। वह योजना कौन सी है?
अ. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
ब. संसद आदर्श ग्राम योजना
स. जल संसाधन कार्य योजना
द. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
उत्तर –(द) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
5. निवेश को विस्तार देने की राह पर आगे बढ़ते हुए चीन अपने ‘मेड इन चाइना’ कार्यक्रम को भारत के किस कार्यक्रम से जोड़ने का कर रहा है?
अ. मेक इन इंडिया
ब. बीबीआईएन
स. बीसीआईएन
द. सागर माला परियोजना
उत्तर –(अ)मेक इन इंडिया
6. देश के उत्तर से पूर्वी क्षेत्र की ओर माल ढुलाई को अत्यधिक तेज और सक्षम बनाने के लिए विश्व बैंक ने बुधवार को ‘ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ बनाने के लिए 65 करोड़ डॉलर (लगभग 3900 करोड़ रुपए) का लोन मंजूर किया। यह ईस्टर्न कॉरिडोर कितने कि.मी. लंबा है?
अ. 450 कि.मी.
ब. 990 कि.मी.
स. 1,260 कि.मी.
द. 1,840 कि.मी.
उत्तर –(द)1,840 कि.मी.
7. अंतर्राष्ट्रीय शोध कंपनी स्ट्रैटेजी एनालिटिक्स के अनुसार वर्ष 2017 तक कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन जाएगा?
अ. संयुक्त राज्य अमेरिका
ब. ब्राजील
स. भारत
द. चीन
उत्तर –(स)भारत
8. किस कंपनी ने घोषणा की है कि टाटा सन्स के मानद चेयरमैन, रतन टाटा विशेष सलाहकार के तौर पर उसके निदेशक मंडल से जुड़ेंगे?
अ. क्रेयान डाटा
ब. फास्टाकैश
स. जिपडायल
द. जंगल वेंचर्स
उत्तर –(द) जंगल वेंचर्स
9. किस वैज्ञानिक को साल 2014 का घनश्मामदास बिड़ला पुरस्कार के लिए चुना गया है?
अ. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
ब. प्रोफेसर संजीव गलांडे
स. डॉ. एम अन्नादुरै
द. डॉ. लालजी सिंह
उत्तर –(ब)प्रोफेसर संजीव गलांडे
10. किस भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षक को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति अवार्ड के लिए नामित किया है?
अ. आर. पाल सिंह
ब. दिलीप सिंह सुंद
स. दर्शन जैन
द. संजय गुप्ता
उत्तर –(स)दर्शन जैन

0 comments:

Post a Comment

[img]https://1.bp.blogspot.com/-aFPBR4LADew/V85_aRWKXkI/AAAAAAAAHAw/O_N9dmf5tMQu0kSfbC3NU2yCzkLVQV7eACLcB/s320/share.png[/img]