1. भारतीय रेलवे दिन भर में जितनी दूरी तय करती हैं, वह धरती से चांद के बीच की दूरी का लगभग साढ़े तीन गुना है।
2.भारतीय रेलवे में लगभग 16 लाख लोग काम करते हैं।
3. यह दुनिया का 9वां सबसे बड़ा एंप्लॉयर है।
4. भारतीय रेल पूरी तरह से सरकार के अधीन है।
5. भारतीय रेल दुनिया की सबसे सस्ती रेल सेवाओं में से एक है।
6. भारतीय रेल से रोज करीब 2.5 करोड़ लोग यात्रा करते हैं।
7. यह संख्या ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या के लगभग बराबर है।
8. भारतीय रेलवे ने कम्प्यूटराइज्ड रिजर्वेशन की सेवा की शुरुआत नई दिल्ली में 1986 को की थी।
9. नई दिल्ली के मेन स्टेशन के नाम दुनिया के सबसे बड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम का रेकॉर्ड है। यह उपलब्धि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में भी दर्ज है।
10. दुनिया का सबसे लंबा प्लैटफॉर्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में है।
इसकी कुल लंबाई 1366.33 मीटर है।
11. भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है। इसके ट्रैक्स की कुल लंबाई लगभग 115,000 किलोमीटर जबकि रूट की लंबाई लगभग 65,000 किलोमीटर है।
12. भारत में सबसे लंबे नाम वाले रेलवे स्टेशन का नाम वेंकटनरसिंहराजुवारिपटा (Venkatanarasimharajuvaripeta) है। वहीं इब (Ib) सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्टेशन है।
13. देश की सबसे लेट लतीफ ट्रेन गुवाहाटी-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस है। यह ट्रेन औसतन 10-12 घंटे लेट होती है।
14. दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज चिनाब नदी पर बन रहा है। बनने के बाद ये पेरिस के एफिल टावर को भी पीछे छोड़ देगा।
15. भारत में कुल मिलाकर 7,500 रेलवे स्टेशन हैं।
16. आपको जानकर हैरानी होगी कि करीब 50 साल तक भारतीय ट्रेनों में टॉइलट नहीं होता था।
17. 2014 में पहली बार भारतीय रेलवे ने एक मोबाइल ऐप्लिकेशन लॉन्च किया जिसके जरिए आप ट्रेनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment
[img]https://1.bp.blogspot.com/-aFPBR4LADew/V85_aRWKXkI/AAAAAAAAHAw/O_N9dmf5tMQu0kSfbC3NU2yCzkLVQV7eACLcB/s320/share.png[/img]
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.